लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के भरे जाएंगे 12 पद, इतने मार्च तक करे आवेदन…

Ankita | 7 मार्च 2023 at 1:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा राष्ट्रीय युवा वाहिनी योजना के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के जिलाभर में 12 पद युवक व युवतियों के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्वयंसेवकों को अधिकतम दो वर्ष के लिए रखा जाएगा और पांच हज़ार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

स्वयंसेवक राष्ट्रीय युवा वाहिनी योजना के तहत युवा स्वास्थ्य, साक्षरता, स्वच्छता, लिंग एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम की अगुवाई एवं आवश्यकता अनुसार प्रशासनिक कार्यों में मदद एवं विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अपना योगदान देंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन पदों के लिए अभ्यर्थी केंद्र की वेबसाईट www.nyks.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक बनने के लिए अभ्यार्थी की आयु 1 अप्रैल 2023 को 18 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]