जिला में वन मित्र भर्ती के चलते इस दिन बंद रहेगा यह मार्ग….
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
6 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पुराना होशियारपुर रोड, शिव शंकर कोल्ड स्टोर से लेकर घालूवाल पुल तक बंद रहेगा।
यह जानकारी जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल द्वारा दी गई है। बता दें जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि यह आदेश वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके।