Loading...

जिला में वन मित्र भर्ती के चलते कल बंद रहेगा यह मार्ग….

Ankita • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

वन रेंज अम्ब व भरवाईं की वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पंजोआ से बडूही रोड़ बंद रहेगा।

यह जानकारी जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल द्वारा दी गई है। बता दें जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि यह आदेश वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके।