जिला में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी
HNN/कुल्लू
जिला में आरएलए कुल्लू के अंतर्गत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरएलए में 4 और 27 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित की गई है।
उपरोक्त निर्धारित तिथियों को ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 बजे से तलोगी नेशनल हाईवे नंबर तीन पर लिया जाएगा।
4 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट 2 को दोपहर 12:30 बजे तथा 27 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे खोले जाएंगे। बिना स्लॉट के किसी भी अभ्यर्थी का टेस्ट नहीं लिया जाएगा।