लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में विभिन्न पदों के लिए इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू….

Ankita | 3 जनवरी 2024 at 3:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्स इवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड शिमला, हि.प्र. द्वारा सुरक्षा गार्ड के 90, सुरक्षा पर्यवेक्षक के 40 और ह्यूमन रिसोर्स एग्जीक्यूटिव के 5 रिक्त पदों की भर्ती के लिए इस कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है।

उन्होंने बताया कि भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित करवाए जाएंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं, बारवी, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन तथा लड़को के लिए ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और उससे अधिक और वजन 60 किलोग्राम और लड़कियों के लिए ऊंचाई 5 फुट 4 इंच और उससे अधिक और वजन 48 किलोग्राम तथा आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं वेतनमान 12,000 से 25,000 मासिक होगा और रहने के लिए आवास कंपनी द्वारा दिया जायेगा तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू, शिमला, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा है। योग्य पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 06-01-2024 को उप रोजगार कार्यालय आनी में पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उमीदवारों से अनुरोध है की वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902222522 पर संपर्क करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]