Loading...

जिला में वॉलीबाल प्रशिक्षण के लिए इस दिन होंगे ट्रायल….

PARUL • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर कुल्लू में वॉलीबाल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। महिला और पुरुष वर्ग में 15-15 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे। अंडर-14 में महिला वर्ग में खिलाड़ी की ऊंचाई पांच फीट तथा अंडर-18 के लिए ऊंचाई 5.5 फीट होनी चाहिए।

पुरुष वर्ग के अंडर-14 वर्ग में खिलाड़ी की ऊंचाई 5.8 फीट तथा अंडर-18 के लिए ऊंचाई छह फीट होनी चाहिए। इसके लिए खेल विभाग कुल्लू 12 मई को ट्रायल का आयोजन करेगा। ढालपुर में होने वाले ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।

इस संबंध में खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, तस्वीरें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। कहा कि चयनित खिलाड़ियों को छात्रावास की कोई सुविधा नहीं रहेगी। यात्रा एवं दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए खेलो इंडिया सेंटर वॉलीबाल कोच कुल्लू से दूरभाष नंबर 9015288090 पर संपर्क किया जा सकता है।