HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में शास्त्री अध्यापकों के पदों के लिए 17 व 18 नवंबर को काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तय किया गया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह पद शास्त्री अध्यापकों के लिए तय नियमों के अनुसार पूरी तरह से एनसीटीई मानदंडों और समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के अनुसार मौजूदा आरएंडपी नियमों के आधार फिक्स 21360 रुपए मासिक पर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापक की काउंसलिंग के लिए जिले के सभी रोजगार कार्यालयों से सभी श्रेणियों के बैच 31 दिसंबर 2022 तक पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं होता है और वह शास्त्री अध्यापकों के लिए निर्धारित नियमों को पूरा करता है तो वह भी 18 नवंबर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उप निदेशक ने बताया कि बिलासपुर से संबंधित अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में से किसी भी जिले में नियुक्ति पाने के लिए पात्र हैं। उन्हें काउंसलिंग के समय पर ही अन्य किसी भी जिले में नियुक्ति लेने के लिए सभी जिलों के लिए प्राथमिकता दे सकते हैं।
बीडी शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों की मूल एवं सत्यापित प्रतियां काउंसलिंग के दिन अपने साथ लाना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दिन ही सभी वांछित प्रमाण पत्र/ दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी अभ्यर्थी को बाद में दस्तावेज/प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए कोई भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group