HNN/धर्मशाला
जिला काँगड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 52 पदों को बैचवाइज अनुबंध आधार पर भरा जा रहा है। जिसके लिए विभाग द्वारा 17 और 18 नवंबर को राजकीय नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित की गई है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची और काउंसलिंग संबंधी पूरी जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
यह काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी आर एंड पी रूल्स और अब तक जारी की गई अधिसूचनाओं के तहत योग्य हैं, वे इस काउसंलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामान्य वर्ग के 18, ईडब्ल्यूएस के 7, सामान्य डब्ल्यूएफएफ के 2, ओबीसी के 10, ओबीसी बीपीएल का 1, एससी के 13 और एसटी वर्ग से 1 पद भरा जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्ग के डब्ल्यूएफएफ वर्ग से संबंधित अभ्यर्थी राजकीय नर्सरी मिडिल स्कूल धर्मशाला में सुबह 10 से सायं 4 बजे तक काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा 18 नवंबर को ओबीसी, ओबीसी बीपीएल, एससी और एसटी वर्ग के पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं।
अगर किसी पात्र अभ्यर्थी को रोजगार कार्यालय की ओर से कॉल लेटर नहीं भेजा गया है और वह संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी केवल अपने गृह जिले में ही काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। साथ ही उन्हें अपने गृह जिला से ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी होंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group