लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में शास्त्री अध्यापकों के इतने पदों हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग…..

PARUL | 8 नवंबर 2023 at 12:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए काउंसलिंग हेतु 17 और 18 नवंबर का दिन निर्धारित किया गया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा और हरोली द्वारा जिन अभ्यर्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं। उनकी काउंसलिंग 17 और 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित होगी। 17 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना और उप रोजगार कार्यालय अंब तथा 18 नवंबर को रोजगार कार्यालय बंगाणा एवं हरोली में काउंसलिंग आयोजित होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप निदेशक ने बताया कि ऊना में 8 पद सामान्य श्रेणी, ईडब्ल्यूएस के 3 पद, ओबीसी श्रेणी में 3 पद, ओबीसी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 1 पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद, एससी श्रेणी में 4 पद, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 1 पद और एसटी श्रेणी में 1 पद भरा जाएगा।

अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म तथा काउंसलिंग की संपूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी दिए गए हैं।

उपरोक्त पदों के संबंधित बैच से संबंध रखने वाले यदि किसी अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है, और वह संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी केवल अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग में भाग ले सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]