HNN/चंबा
जिला चंबा में बैच आधार पर शास्त्री के पदों की काउंसलिंग 17 और 18 नवंबर को आयोजित की गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को रोजगार कार्यालय चंबा से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी और 18 नवंबर को रोजगार उप कार्यालय, चुवाड़ी, डलहौजी, भरमौर, पांगी, तीसा सहित सुंडला के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न रोजगार कार्यालयों से करीब 200 पात्र अभ्यर्थियों की सूची शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंची है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में होगी। दूसरी तरफ जिले के लिए कोई भी पद सरकार ने नहीं दिया है। सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि अन्य जिलों के लिए स्वीकृत पदों पर पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इस दौरान उन्हें 9 जिले सेलेक्ट करने होंगे।
उन्होंने बताया कि बैच मैरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विभाग की ओर से पात्र अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 193 पद भरे जाएंगे। चंबा, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर जिले के लिए कोई पद स्वीकृत नहीं है।
इसके अलावा हमीरपुर के 11, कांगड़ा के 52, किन्नौर में 1, कुल्लू में 9, मंडी में 59, शिमला में 4, सिरमौर में 4, सोलन में 31 और ऊना में 22 पद स्वीकृत हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी तय समयावधि में काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group