Loading...

जिला में शास्त्री व भाषा अध्यापक के पदों हेतु इस दिन होगा साक्षात्कार…..

PARUL • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना में शास्त्री के छह और भाषा अध्यापक का एक पद बैच के आधार पर भरा जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली की ओर से जिन अभ्यर्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं, उनके लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में होगा।

प्रारंभिक शिक्षा ऊना के उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि भाषा अध्यापक के लिए एक पद अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए है। जबकि शास्त्री के लिए चार पद भूतपूर्व सैनिक के आश्रित सामान्य, एक पद ओबीसी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित व एक पद एससी भूतपूर्व सैनिक के आश्रित के लिए आरक्षित है।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो शास्त्री व भाषा अध्यापकों की भर्ती एवं पदोन्नति के लिए निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं। अन्य जिलों से संबंधित प्रार्थी तथा ऊना जिला से संबंधित प्रार्थी जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है, काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-223586, 223088 पर किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।