Loading...

जिला में शिक्षकों के पद भरने के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग…..

PARUL • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/लाहौल-स्पीति

जिला लाहौल-स्पीति में बैचवाइज आधार पर टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल और कला अध्यापकों के पद भरे जाएंगे। जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा 8 नवंबर को उपनिदेशक कार्यालय केलांग में काउंसलिंग होगी। उपनिदेशक सुरेश ने बताया कि काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति के काजा, केलांग और उदयपुर शिक्षा खंड के पात्र अभ्यर्थी जिनके नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं, काउंसलिंग मेें भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को सभी शैक्षणिक और मूल दस्तावेजों की प्रतियां साथ लानी होंगी।

उपनिदेशक सुरेश ने कहा कि काउंसलिंग 8 नवंबर को होगी। इससे संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी 94595-66883 पर संपर्क कर सकते हैं।