जिला में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों हेतु कल होंगे कैंपस साक्षात्कार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में एक निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों हेतु कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 37 साल होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा बारहवीं पास है। उम्मीदवार की लंबाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 किलोग्राम या इससे अधिक होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवार को मासिक मानदेय 17,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग लेने के लिए एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।