Loading...

जिला में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों हेतु इस दिन यहां होगा साक्षात्कार…..

PARUL • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में बिलासपुर की निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 26 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय नादौन में लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। .

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 26 फरवरी को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।