जिला में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों हेतु इस दिन होगा साक्षात्कार…
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर की ओर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए उप रोजगार कार्यालय नादौन में 26 फरवरी को साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 26 फरवरी को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 या मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।