जिला में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों हेतु इस दिन आयोजित होगा साक्षात्कार….
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए 12 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 19 से 37 साल होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा बारहवीं पास है। लंबाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 किलोग्राम या इससे अधिक होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मासिक मानदेय 17,500 से लेकर 19,500 रुपये दिया जाएगा। दस्तावेजों सहित 12 मार्च को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए रोजगार एक्सचेंज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।