लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में सिक्योरिटी गॉर्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों हेतु इस दिन होंगे साक्षात्कार……

PARUL | 23 दिसंबर 2023 at 6:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सिरमौर

जिला रोजगार अधिकारी, जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस सेवाएं भारत लिमिटेड शाहतलाई, जिला बिलासपुर सुरक्षा जवानों व सुपरवाइजरों के करीब 100 पद भरने जा रही है। इन पदों को भरने के लिए सिरमौर जिले के जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 27 दिसंबर बुधवार को, उप-रोजगार कार्यालय सराहां में 28 दिसंबर व उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 29 दिसंबर शुक्रवार को साक्षात्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 37 साल के मध्य होनी चाहिए। शारीरिक मापदंड वी. लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलोग्राम के मध्य होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल पास होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को रीजनल ट्रेनिंग सेंटर झभोला, बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हों) साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक इइएमआईएस डॉट एनआइसी डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन सेवा के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदको की सुविधा के लिए पोर्टल पर टूटोरियल वीडियो डाला गया है।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय व तिथियों को जिला रोजगार कार्यालय नाहन, उप-रोजगार कार्यालय सराहां व राजगढ़ में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]