जिला में सुरक्षा गार्ड के 100 पदों हेतु इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू….
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में निजी कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कैंपस इंटरव्यू 13 जून को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास, मासिक मानदेय 16500 से लेकर 19500 होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 इंच एवं वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 21-37 आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल eems.hp.nic.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।