Loading...

जिला में सुरक्षा गार्ड के 120 पदों हेतु इस दिन आयोजित होंगे साक्षात्कार……

By PARUL Published: 11 Jan 2024, 5:17 PM | Updated: 11 Jan 2024, 5:17 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में मेसर्ज एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की ओर से सुरक्षा गार्ड के 120 पदों हेतु 15 जनवरी को साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। यह साक्षात्कार 15 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होंगे। उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर सुमित द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा रखी गई है। आवेदक की लंबाई 168 सेंटीमीटर, वजन 54 किलोग्राम व आयु 21 से 37 वर्ष निर्धारित है। चयनित होने के बाद आवेदक को प्रतिमाह 16,500 से 19, 500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ सहित उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में 15 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। चयनित आवेदकों को एक महीने का प्रशिक्षण शाहतलाई बिलासपुर में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को हॉस्टल, मैस, वर्दी व प्रशिक्षण सुरक्षा किट भी मुहैया करवाई जाएगी। इसकी एवज में उक्त कंपनी ने मांग पत्र में यह स्पष्ट किया है कि 13,850 रुपये प्रशिक्षण शुल्क कंपनी के नियमानुसार आवेदक की ओर से कंपनी को देना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।