Loading...

जिला में सुरक्षा गार्ड के 150 पदों हेतु इस दिन यहां आयोजित होगा साक्षात्कार…

PARUL • 10 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

एसआईएस सिक्योरिटी जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 13 जून को उप-रोज़गार कार्यालय जोगिंदरनगर में प्रातः 10:30 बजे से लिया जाएगा। प्रभारी उप-रोज़गार कार्यालय जोगिंदरनगर सुमित ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं रखी गई है। आवेदक की न्यूनतम लम्बाई 168 से.मी., वजन 55 किलोग्राम एवं आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है।

चयनित होने के उपरांत आवेदक को 8 घण्टे के प्रतिमाह 15 हजार से 16 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। जबकि 12 घंटे का प्रतिमाह 17 से 22 हज़ार रुपए वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ सहित उप रोज़गार कार्यालय जोगिंदरनगर में 13 जून को प्रातः 10:30 बजे से नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।