Loading...

जिला में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों से भरे जाएंगे भाषा अध्यापक के इतने पद….

Ankita • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अनारक्षित श्रेणी में से एक पद अब तक के बैच आधार पर भरा जाएगा। इस संबंध में जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा द्वारा दी गई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच व श्रेणी से संबंधित अभ्यार्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 10 जनवरी से पहले अपना नाम रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in में दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।