Loading...

जिला में 13 मई तक बिजली बिल जमा न कराने पर कटेगा कनेक्शन

Ankita • 5 May 2024 • 1 Min Read

450 उपभोक्ताओं ने 13 लाख रुपए के बिजली बिल नहीं करवाए जमा

HNN/ ऊना

विद्युत उपमंडल-2 ऊना के तहत पड़ते करीब 450 उपभोक्ताओं ने 13 लाख रुपये का बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। ऐसे में बिजली विभाग ने सभी बिजली उपभोक्ताओं को 13 मई तक बिजली बिल जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विद्युत उपमंडल-दो ऊना सहायक अभियंता ई. अश्वनी पाराशर ने कहा कि बिल जमा न होने पर अब विद्युत बोर्ड बोर्ड सख्त हो गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को न तो कोई नोटिस प्रक्रिया अपनाई जाएगी और न ही कोई अन्य माध्यम से उपभोक्ताओं से अपील की जाएगी।

उन्होंने कहा कि एक बार अगर किसी का बिजली कनेक्शन कटा तो उसे दोबारा लगाने के लिए अधिक समय लगेगा। क्योंकि उपमंडल में पहले ही अन्य कई आधिकारिक कार्यों में कर्मचारियों की व्यस्तता है। इसलिए उपभोक्ता समय अनुसार आगामी 13 मई से पूर्व तक बिजली बिल जमा कराना सुनिश्चित करें।

अधिकारियों के अनुसार विद्युत उपमंडल-दो के तहत आने वाले ऊना के विकास नगर, डीएवी से शुरू होकर प्रोफेसर कॉलोनी, रक्कड़ आदि के तहत ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने बिजली बिल समय पर जमा नहीं कराए हैं। इसलिए आने वाले दिनों में उनके बिजली मीटर कनेक्शन कट सकते हैं। इस प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वे बिल राशि जमा करवाएं।