जिला में 13 व 14 जुलाई को आयोजित होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता
HNN/ कुल्लू
कुल्लू जिला बैडमिंटन संघ की त्रैमासिक बैठक का आयोजन कटराई के होटल शुभम में हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की।
इस दौरान संघ महासचिव जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में 24वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को निर्धारित किया गया है।
इस दौरान निर्णय लिया गया है कि अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 व ओपन आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता कुल्लू के इनडोर हॉल में 13 जुलाई व 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को चयनित कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।