जिला में 13 से 17 मई तक यहां लगेगा नेत्र जांच शिविर….
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के पतलीकूहल में रायसन आंखों के अस्पताल में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता निवारण समिति (एआईएमएस) के सौजन्य से अनुभवी नेत्र चिकित्सक द्वारा 13 से 17 मई तक नेत्र जांच कैंप का अयोजन किया जा रहा है।
डॉक्टर डेनिस ने बताया कि इस नेत्र जांच शिविर में मरीजों को अपना आधार कार्ड लाना आवश्यक है। इस शिविर में दिल्ली (एआईएमएस) से डॉक्टर देवा आशीष व रितिका के साथ अन्य डॉक्टर भी शिविर में उपस्थित होंगे।
डॉक्टर डेनिस ने बताया कि जून महीने में एक अन्य मुफ्त जांच शिविर का भी अयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन लगभग 200 नेत्र ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।