जिला में 17 से 21 अप्रैल तक होगी आंखों की जांच….
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में रायसन स्थित आंखों के अस्पताल में 17 से 21 अप्रैल तक आंखों की जांच व इलाज किया जाएगा। अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि 7 से 19 अप्रैल तक मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें भर्ती किया जाएगा व 20 व 21 अप्रैल को आंखों का इलाज किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय दृष्टिविहीन निवारण समिति भारत के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के डॉक्टर मरीजों की जांच व इलाज करेंगे।
इसके साथ ही मरीज को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। मरीज अस्पताल के दूरभाष 01902-245107 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं।