जिला में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, एक पांच माह की गर्भवती
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दो अलग-अलग जगह 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं एक लड़की पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की आगमी जाँच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में लड़की पांच माह पहले खेत में घास लेने गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और उसने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
जब पीड़ित के पेट में अहसनीय दर्द होने पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तो यहां चिकित्सक ने जांच करने पर उससे पांच माह की गर्भवती बताया। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बाबत शिकायत दी।
शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में अपने रिश्तेदार के बच्चे के साथ लेंटर में खेल रही नाबालिग के साथ उसके ही पड़ोसी पर दुष्कर्म किया है। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने की है।