Loading...

जिला में 27-28 अप्रैल को यहां आयोजित होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिता….

PARUL • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के ढालपुर में एथलेटिक्स इवेंट का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय इवेंट में 27 और 28 अप्रैल को खिलाड़ी एथलेटिक्स की विभिन्न खेलों में अपना हुनर दिखा सकेंगे।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव युवराज वर्मा ने यह जानकारी दी है। युवराज वर्मा ने कहा कि ढालपुर में 27 और 28 अप्रैल को जिला स्तरीय एथलेटिक्स इवेंट होगा। इसमें अंडर-14, 16, 18, 20 और ओपन वर्ग में एथलीट भाग ले सकते हैं।

खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स इवेंट आगामी मई में कांगड़ा के धर्मशाला में होगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय इवेंट में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए एसोसिएशन के नंबरों 9805421100, 9805108100, 9816316327, 8894646233 पर संपर्क कर सकते हैं।