Loading...

जिला में 29 जनवरी से इस दिन तक आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू….

By PARUL Published: 27 Jan 2024, 11:39 AM | Updated: 27 Jan 2024, 11:39 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड (टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसिस) की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंपस इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालयों में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना व 30 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 31 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अंब में कैंपस इंटरव्यू होगा। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आवेदक 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास हो। आयु सीमा 18-20 वर्ष के बीच रखी गई है।

कंपनी अनुसार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने पर 16,500 रुपये का वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित होने पर युवाओं को गुड़गांव, मानेसर व गुजरात स्थित कंपनी कार्य स्थलों पर तैनाती दी जाएगी।

अक्षय शर्मा ने बताया की योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नंबर, अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।