Loading...

जिला में 29 मई को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग स्थगित…

PARUL • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला मुख्यालय के निकट बाईपास पर 29 मई को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं।

एसडीएम मनीष कुमार सोनी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की व्यस्तताओं के कारण ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

एसडीएम मनीष कुमार सोनी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि इनकी नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।