Loading...

जिला में 77 पदों के लिए इस दिन आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू….

By PARUL Published: 13 Feb 2024, 11:03 AM | Updated: 13 Feb 2024, 11:03 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में मैसर्ज़ इन्डोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटिड कंपनी की ओर से 24 पदों, मैसर्ज़ इनोवा कैपटैब में 33 पदों तथा मुथूट माईक्रोफिन लिमिटिड में 20 पदों के 16 फरवरी, 2024 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी की ओर से यह कैंपस इंटरव्यू 16 फरवरी को मॉडल कैरियर सेंटर बद्दी में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।

ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, बीफार्मा, एमफार्मा, बीएससी, एमएससी, केमिकल इंजीनियरिंग, आईटीआई इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन तथा आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआइएस पर लॉगइन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ईईएमआइएस पर उम्मीदवार लॉगिन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफ़ाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 98169-28706 तथा 70186-01250 पर सम्पर्क किया जा सकता है।