लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में 8वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

PARUL | 11 नवंबर 2023 at 2:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक नीरज नेय्यर बतौर मुख्य अतिथि रहे उपस्थित

HNN/चंबा

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा के परिसर में जिला स्तरीय 8वां आयुर्वेद दिवस जिसका मुख्य थीम “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद” निर्धारित था उसको बड़े हर्षोउलास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक नीरज नेय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने अपनी और से विभाग के लिए हर संभव सहायता आयुर्वेद के उथान के लिए उपलब्ध करवाने की बात कही और उन्होंने कहा कहा कि आयुर्वेद एक रोग निवारण विज्ञान है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह एक प्राचीन ज्ञान है और हमारी शोध परिषदें आयुष क्षेत्र में कुछ प्रभावशाली शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर दिन हर घर आयुर्वेदिक कैंपिंग का उद्देश्य आयुर्वेद और इसकी क्षमता को जन-जन तक पहुंचाना है। आयुर्वेद अब विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हो चुका है। आयुर्वेद भारत की प्राचीन परंपरा और संपदा है।

आयुर्वेद एक रोग निवारण विज्ञान है और हमारे जीवन पद्धति का अहम हिस्सा भी है। डॉ. किरन शर्मा जिला आयुष अधिकारी चम्बा ने बताया कि 8वां आयुर्वेद दिवस पूरे जिला में बड़े धूमधाम से मनाया गया है और विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई है तथा उन्होंने यह भी बताया कि विभाग आयुर्वेद व योग के द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने बारे जागरूक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा निवृत चिकित्सा अधिकारी व सेवा निवृत आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों व आयुर्वेदिक चिकित्सकों, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों तथा कार्यालय कर्मचारियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मारोह में भाग लेने के लिए उनका अभार प्रकट किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]