Loading...

जिला रोजगार कार्यालय में 350 पदों के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार, मासिक वेतन…

PRIYANKA THAKUR • 17 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 350 पदों के लिए साक्षात्कार होने है। यह साक्षात्कार 21 दिसंबर को होंगे। अधिक जानकारी देते हुए रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि नालागढ़ स्थित निजी कंपनी में एसोसिएट के 250 पद भरे जाएंगे। तो वही, दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सों के 100 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निजी कंपनी में एसोसिएट के 250 पदों के लिए आठवीं से बारहवीं पास युवा ही पात्र होंगे। उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13,586 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। वही, नर्सों के 100 पदों के लिए नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

18 हजार से 36 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को सूचना नहीं मिली हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 21 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकता है।