Loading...

जिला सिरमौर के सभागार में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई संपन्न

Ankita • 7 Aug 2023 • 1 Min Read

बैठक में नरेश बत्रा को अध्यक्ष और सन्नी भाटिया को चुना महासचिव

HNN/ नाहन

उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर के सभागार में आज सोमवार यानी 07 अगस्त को जिला सिरमौर की सभी नव निर्वाचित खंड स्तरीय कार्यकारिणियों के गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब जिला सिरमौर के नरेश बत्रा को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में रविंदर मेहता, प्रधान निदेशालय इकाई एवं नवल किशोर, सलाहकार निदेशालय इकाई ने पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी उपस्थिति दी। इसके अलावा त्रिलोक ठाकुर पूर्व राज्य अध्यक्ष गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ व पूर्व अतिरिक्त महासचिव राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, राज्य संयोजक के रूप में विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय संगडाह के अधीक्षक राजिंदर सिंह को वरिष्ट उप प्रधान चुना गया। अशोक राणा लिपिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को वरिष्ट उप प्रधान चुना गया। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जबल का बाग़ में कार्यरत सन्नी भाटिया को महासचिव चुना गया।

अशोक चौहान कनिष्ट कार्यालय सहायक को सह सचिव चुना गया। राजेश शर्मा, अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सुरेश कुमार अधीक्षक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन को मुख्य सलाहकार चुना गया।

इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव ने कहा की वे अपने साथी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए अपने प्रयास करेंगे। बैठक में जिला सिरमौर के सभी शिक्षा खंड के अधीनस्थ शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों ने भाग लिया। उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर द्वारा नई कार्यकारिणी को बधाई दी गई।