Loading...

जिला सिरमौर पुलिस ने सीसीटीएनएस में प्रदेश भर में प्रथम स्थान किया प्राप्त

Ankita • 7 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर पुलिस अपनी कुशल कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखती है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सीसीटीएनएस को ‘अपराध जांच और आपराधिक पहचान’ के लिए देश भर के पुलिस स्टेशनों को एकीकृत करके एक व्यापक और एकीकृत राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम बनाया गया है।

सीसीटीएनएस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर द्वारा इस उपलब्धि के लिए जिला के समस्त पुलिस कर्मचारियों को बधाई दी है।