लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला सिरमौर में शास्त्री के इतने पदों हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग……

Ankita | 8 नवंबर 2023 at 4:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्म चंद ने आज बुधवार को यहां बताया कि जिला सिरमौर में शास्त्री के 4 पदों की बैच वाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग की तिथि 17 नवम्बर व 18 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

इसके अंतर्गत जिला सिरमौर में क्रमशः रोजगार कार्यालय राजग़ढ़, नाहन व सरांहा से प्रायोजित पात्र अभ्यर्थियों के लिए 17 नवंबर 2023 व रोजगार कार्यालय शिलाई, संगड़ाह और कमरऊ तथा पांवटा साहिब से प्रायोजित पात्र अभ्यर्थियों के लिए 18 नवंबर 2023 की तिथि निर्धारित की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह काउंसलिंग निर्धारित तिथि को 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में आयोजित की जायेगी। कर्म चंद ने बताया कि शास्त्री के कुल 4 पदों की बैच वाइज भर्ती हेतु सामान्य वर्ग के 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग में एक पद व आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी (सामान्य) के एक पद के लिए बीएड पात्रता बैच दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से जिन पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए जा चुके हैं, उन्हें कॉल लेटर डाक द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं जिसकी विस्तृत सूचना उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के ब्लॉग पर भी अपलोड की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त ना हुई हो, वह भी उपरोक्त तिथि को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। कॉल लेटर, बायोडाटा फॉर्म व सभी अभ्यर्थियों की सूची वांछित दस्तावेजों की चैक लिस्ट व विस्तृत सूचना की जानकारी उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन के ब्लाग पर भी उपलब्ध है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]