जिला से अचानक लापता हुए दो किशोर, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार..
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गए हैं। परिजनों ने दोनों को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया परंतु जब कहीं से उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजन थक हार कर पुलिस थाना पहुंचे और गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
साथ ही दोनों को ढूंढने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले साहिल और अतुल सोमवार दोपहर बाद अचानक ही कहीं लापता हो गए। परिजनों ने बताया कि दोनों ही युवक घर से निकले थे परंतु वापिस नहीं लौटे।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर दोनों को ढूंढने का प्रयास किया परंतु जब कहीं से कुछ अता पता नहीं चल पाया तो पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। उधर, परिजनों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें दोनों युवक कहीं दिखाई दे तो वह 9857722205 और 9736896633 पर संपर्क कर सकते हैं।