HNN/ ऊना
जिला ऊना में एक नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने एक युवक पर बेटी को भगाने के आरोप लगाते हुए गुमशुदगी की शिकायत सदर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वही पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा नाबालिग को ढूंढने का प्रयास तेज कर दिया है।
सदर थाना को दी गई शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कहीं लापता हो गई है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कहा कि बेटी को उन्होंने हर जगह ढूंढने का प्रयास किया परंतु सही से कुछ पता नहीं चल पाया जिसके बाद वह थक हार कर पुलिस थाना पहुंचे और गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि नाबालिग लड़की लापता हुई है। उन्होंने कहा कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही नाबालिग को ढूंढ लिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





