Loading...

जिला स्तरीय किसान मेला पधर में कबड्डी प्रतियोगिता में मंडी टीम बनी विजेता

Ankita • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला स्तरीय किसान मेला पधर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2024 तक मनाया जा रहा है। मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मैच पुरुष वर्ग में मंडी और आर्मी 7 स्टार के बीच खेला गया जिसमें मंडी टीम विजेता रही और आर्मी 7 स्टार टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच में बीडिओ पधर राकेश पटियाल मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 12 टीम में भाग ले रही है। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 22 टीम में भाग ले रही है।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को इनामी राशि 11 हजार रुपए, उपविजेता को 8100 रुपए और कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 8100 रुपए उपविजेता को 5100 रुपए और बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2100 रुपए और उपविजेता को 1500 रुपए इनामी राशि दी जाएगी।