Loading...

जिला स्तरीय किसान मेला पधर के लिए इस दिन होगा प्लॉट आवंटन….

By Ankita Published: 3 Apr 2024, 4:49 PM | Updated: 3 Apr 2024, 4:53 PM 1 min read

HNN/ मंडी

मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धार्मिक श्रद्धा व उल्लास के साथ जिला स्तरीय किसान मेला 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2024 तक मनाया जाएगा, जिसमें दुकान लगाने हेतु प्लॉट आवंटन 10 और 11 अप्रैल को किया जाएगा।

प्लॉट आवंटन के लिए कमेटी का गठन किया गया है जिसमें तहसीलदार पधर पूर्ण चंद कौंडल कमेटी के अध्यक्ष है। उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से आग्रह किया कि 10 और 11 अप्रैल को वह सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बोली में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय पधर के दूरभाष नंबर 01908260 666 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अप्रैल को चामुंडा माता डलाह के द्वारा आईपीएच रेस्ट हाउस डलाह के पास भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। तो आम जनता से अनुरोध किया कि इस अवसर पर भंडारे का प्रसाद जरूर ग्रहण करें।