Loading...

जिला स्तरीय किसान मेले में महिला मंडलों की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Ankita • 15 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला स्तरीय किसान मेला पधर के अवसर पर महिला मंडलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य थीम मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता रहा।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम महिला मंडल पत्योंण, द्वितीय पुंदल-1, तृतीय स्थान पर महिला मंडल बडवाहन रहा। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय किसान मेले के दौरान महिला मंडलों के लिए विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत ही मतदाता जागरूकता थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में कुल 10 महिला मंडलों ने भाग लिया।