Loading...

जिला स्तरीय किसान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे आयोजित

Ankita • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला स्तरीय किसान मेला पधर के अवसर पर महिलाओं के लिए संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। महिला मंडल के लिए जिला स्तरीय किसान मेला पधर में 3 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्कूल और महिला मंडल भाग ले रहे है।

पहले दिन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर, पब्लिक स्कूल पधर, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नारला, देव पब्लिक स्कूल उरला के छात्रों और 12 महिला मंडल ने अपनी प्रस्तुति दी। जिला स्तरीय किसान मेला पधर के पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विकासखंड अधिकारी पधर राकेश पटियाल व उनकी धर्म पत्नी सविता पटियाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा विशेष रूप से डीएसपी पधर दिनेश कुमार, तहसीलदार पधर, पूर्ण चंद कौंडल तहसील वेलफेयर अधिकारी सरला शर्मा, कर्मचारी व विभिन्न महिला मंडल उपस्थित रहे।