Loading...

जिले में 8 दिसंबर को रहेगा ‘ड्राई डे’, नशीले पदार्थों पर रहेगी पाबंदी

PRIYANKA THAKUR 6 Dec 2022 1 min read

HNN / मंडी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी जिले में विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना के दृष्टिगत आगामी 8 दिसंबर, 2022 को ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। इस दिन मंडी जिले में शराब व नशीले पदार्थ आदि के विक्रय व वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8 दिसंबर को मंडी जिले में विविध मतगणना केन्द्रों में निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक मतगणना का कार्य संचालित कराने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसको ध्यान में रखते हुए मंडी जिले में शराब या अन्य नशीले पदार्थ होटल, केटरिंग हाउस, दुकान, सार्वजनिक या निजी स्थान, मतगणना परिधि क्षेत्र आदि में विक्रय व वितरण पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले के तमाम मतगणना केंद्रों में 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए अधिकृत किए गए शिक्षण संस्थानों में बच्चों के लिए इस दिन विशेष अवकाश रहेगा। हालांकि, मंडी जिले के अन्य सभी शिक्षण संस्थान सामान्य तौर पर खुले रहेंगे।