HNN / सोलन
जीवन धारा मिशन के तहत लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। इन दिनों मौसम के बदलाव के चलते लोग ज्यादातर बीमार हो रहे है। विभाग की टीम द्वारा फोकस औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू पर है। यहां डेंगू और मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले सामने आते है।
मिशन की शुरुआत अर्की क्षेत्र से कर दी गई है जहां पर लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जा रही है और लोगों का इलाज भी किया जा रहा है। मिशन के लिए सरकार ने मोबाइल मेडिकल वैन दी थी और चार सदस्य टीम बनाई थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मोबाइल यूनिट कोविड काल में काफी प्रभावी सिद्ध हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अब इस वैन का प्रयोग दोबारा लोगों को चिकित्सा सुविधा देने में किया गया है। गांव स्तर तक वैन से सुविधा दी जाएगी। इसकी शुरूआत अर्की क्षेत्र से कर दी गई है। विशेष ध्यान औद्योगिक क्षेत्र में रहेगा। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ-साथ डेंगू की रैपिड जांच भी की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





