जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए अवकाश वाले दिन भी खुला रहेगा मंडी कार्यालय
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी, राम कुमार ने सभी को सूचित किया है कि विभाग द्वारा वर्तमान में पेंशनरों के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्पर्श पेंशनरों की सुविधा के लिए मंडी कार्यालय 25 नवम्बर को अवकाश वाले दिन भी खुला रहेगा।
उन्होंने सभी स्पर्श पेंशनरों से आग्रह किया कि वह कार्यालय कार्यदिवसों के अलावा 25 नवम्बर को भी कार्यालय आकर अपनी वार्षिक पहचान करवा सकते हैं।