Loading...

जी 20 शिखर सम्मेलन में खास मेहमानों को चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा खाना

Ankita • 6 Sep 2023 • 1 Min Read

राजधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खास मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा जिसमें भारत की संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इन बर्तनों को बनाने वाली कंपनी 11 होटल में खास बर्तन भेज रही है, जिसमें आईटीसी ताज शामिल है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारत की क्रॉकरी इतनी पसंद आई थी कि वो इसे अपने साथ लेकर गए थे। कंपनी के मालिक राजीव ने बताया कि वह 3 पीढ़ियों से बर्तन बनाने का काम कर रहे हैं। उनके बर्तनों में पूरे भारत की झलक नजर आती है उनकी कोशिश रहेगी कि विदेशी मेहमानों को भारत की झलक एक टेबल पर नजर आए।

जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर के लिए 200 कारीगरों ने लगभग 15,000 चांदी के बर्तन बनाए हैं। बर्तनों को बनाने में जयपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों के शिल्पकारों का योगदान है। इसे तैयार करने में 50,000 घंटे लगे।

जी 20 के लिए महराजा थाली के डिजाइन है साथ ही दक्षिण भारत से भी कुछ डिजाइन लिए गए है। बता दें, अलग अलग होटल के शेफ ने अपने मेन्यू तैयार किए हैं उसी हिसाब से बर्तन डिजाइन कराए गए हैं। जैसा मेन्यू होगा वैसा ही बर्तन में खाना परोसा जाएगा।