जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एआई अवतार से किया जाएगा दुनिया के नेताओं का स्वागत
इतनी भाषाओं में होगा प्रजेंटेशन……
जी20 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार के कई मंत्रालय और एजेंसियां लगी हुई हैं। किसी भी तरह की कमी ना रहे इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। जी20 की बैठक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होना है, जहां पर अमेरका, ब्रिटेन, जापान, रूस समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे।
इनके स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई है। भारत मंडपम के रिसेप्शन पर एआई अवतार से स्वागत कराया जाएगा। ये अवतार भारतीय परिधान में होगी। ये एआई अवतार रिसेप्शन एरिया में खास एक्जिबिशन को डिटेल में बताएगी। इसके लिए पहले ही कुछ खास प्रोग्रामिंग की गई है, जिससे कि अवतार को रिसेप्शन एरिया में डिस्क्राइब करने में परेशानी ना हो।
भारत मंडपम में आयोजित होने वाली ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ प्रदर्शनी में राष्ट्राध्यक्षों और अन्य शीर्ष नेताओं का स्वागत एआई अवतार से किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में वैदिक काल से आधुनिक युग तक के भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरन कंटेंट का प्रदर्शन ऑडियो के साथ अंग्रेजी, फ्रेंच मंदारिन, इतालवी, कोरियाई और जापानी सहित 16 वैश्विक भाषाओं में होगा। इस प्रजेंटेशन को 26 अलग-अलग इंटरैक्टिव स्क्रीन पर दोहराया जाएगा।