दिल्ली पहुंचने पर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया स्वागत
राजधानी दिल्ली में G-20 समिट के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक दिल्ली पहुंच गए हैं। बतौर पीएम यह भारत का उनका पहला दौरा है।केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया। उनसे पहले बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना नई दिल्ली पहुंचीं। बांग्लादेश को भारत की ओर से बतौर अतिथि G-20 में बुलाया गया है।
इसके अलावा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम का प्लेन शाम के समय दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अपनी सुरक्षा जांच कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा, दिल्ली पुलिस अपने कंट्रोल रूम से पांच हजार सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के जरिए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शहर और इसकी सड़कों पर कड़ी नजर रखेगी। पुलिस के अनुसार नियंत्रण कक्ष को सीसीटीवी कैमरों की जिलेवार फुटेज मिल रही हैं।
दो टीम चौबीस घंटे की पाली में फुटेज की निगरानी करेंगी। यूनियन ऑफ कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमनी, जी20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गई हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जारदोश ने उनका स्वागत किया। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को सजाया जा रहा है। खासकर जिन रास्तों से विदेशी राष्ट्राध्यक्ष गुजरेंगे, उन्हें खास तौर पर फूलों से सजाया जा रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





