जुन्गा के इन क्षेत्रों में 27 मई को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/शिमला
11केवी फीडर जुन्गा की आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसके चलते जुन्गा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में 27 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उप मंडल जुन्गा से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जुन्गा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले अनेक गांव जुन्गा, एफएसल, महेशु, क्यारी, कयाणा, खरडकी, धार सहित अनेक गांव में 27 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत लाईनों की मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने संबधित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि सामान्य विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें।