जुन्गा स्थित अश्वनी खड्ड में इस दिन होगा फायरिंग अभ्यास….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जुन्गा स्थित अश्वनी खड्ड में प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से 16 और 17 जनवरी को फायरिंग अभ्यास होगा। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी सतवंत अटवाल द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 16 और 17 जनवरी को सुबह 9 बजे से अश्वनी खड्ड, जुन्गा में पुलिस अधिकारियों के लिए फायरिंग अभ्यास करना सुनिश्चित किया है।
उन्होंने स्थानीय और आसपास के लोगों से फायरिंग अभ्यास के दौरान अश्वनी खड्ड के आसपास न जाने का आह्वान किया है।