Loading...

जुलाई माह से बंद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा इस दिन से होगी शुरू…..

Ankita • 18 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा पहली सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है। बता दें यह पर्यटन के ऑफ सीजन में जुलाई माह से बंद थी। इस रूट पर जहां 50 से 60 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा, वहीं हवाई किराया भी 3400 रुपए से लेकर शुरू हो रहा है। हेली टैक्सी में चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को 6800 रुपए तक चुकाने पड़ रहे थे।

अब पहली सितंबर से शुरू होने वाली इस फ्लाइट सीधी फ्लाइट से चंडीगढ़-धर्मशाला हवाई रूट के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। पहली सितंबर से एलायंस एयर का जहाज गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए 9.45 बजे उड़ान भरेगा और 50 मिनट के बाद 10.35 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर लैंड करेगा।

वहीं चंडीगढ़ हवाई अड्डे से यह विमान 10.55 बजे टेकऑफ होगा और 60 मिनट के बाद 11.55 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इस फ्लाइट को एलायंस एयर विमानन कंपनी शुरू करेगी। जानकारी के अनुसार धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर एकमात्र सीधी उड़ान को जुलाई में बंद करने से इस रूट पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।